को-आपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष ने दर्ज करायी जीत
संवाद सूत्र, गोरौल : गोरौल प्रखंड स्थित किसान भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव का मतगणना शुरू
संवाद सूत्र, गोरौल : गोरौल प्रखंड स्थित किसान भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव का मतगणना शुरू हुआ। मतगणना बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव में अधिकांश पुराने पैक्स अध्यक्षों ने ही पुन: अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। इनायत नगर पंचायत पैक्स से बिस्कोमान के निदेशक व वैशाली सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष रघुवंश नारायण सिंह जीत का सिलसिला जारी रखते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्ण मोहन सिंह को 130 मतों से पराजित किया। बताते चलें कि रघुवंश 1959 से लगातार जीत दर्ज कराते आ रहे हैं। लोदीपुर पंचायत से अजय कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी गोविंद सिंह को 463 मतों से परास्त कर दिया। भानपुर उर्फ बहादुरपुर पंचायत से मनोज कुमार ने जीतेंद्र कुमार को 73 मतों से, गोरौल भगवानपुर पंचायत से राम जनम चौरसिया ने 114 मतों से विजयी हुए हैं। सोंधो दुल्लह पंचायत से राम इकबाल सिंह यादव ने राम जनम राय को 457 मतों से हराया।