पटेढ़ी बेलसर में पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित
संवाद सूत्र, पटेढ़ी बेलसर प्रखंड पैक्स चुनाव का मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रखंड संस
संवाद सूत्र, पटेढ़ी बेलसर
प्रखंड पैक्स चुनाव का मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रखंड संसाधन केंद्र में सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हुआ। मतों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। इस चुनाव में भी सभी पुराने प्रत्याशी ही विजयी हुए हैं। एक भी नया चेहरा अध्यक्ष पद पर काबिज नहीं हो पाया। मनोरा पंचायत के अध्यक्ष पद पर महेश प्रसाद यादव ने बलराम राय को 197 मतों से, सोरहथा पंचायत पैक्स से वीरेंद्र राय विजयी रहे। वहीं मिश्रौलिया अफजलपुर पंचायत मनोज कुमार पांडे, करनेजी पंचायत से मुन्ना राय, साइन पंचायत से मुरली प्रसाद शाही, नगवां पंचायत से सुधीर कुमार, चकगुलामीद्दीन पंचायत से इंद्रजीत कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। ज्ञात हो जारंग पंचायत से अध्यक्ष पद पर राजीव रंजन सिंह पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। वहीं बेलसर पंचायत में पैक्स चुनाव स्थगित कर दिया गया है।