Move to Jagran APP

धूमधाम से मनायी गई पंडित दीन दयाल की जयंती

सुपौल। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेश देव की अध्यक्षता में रविवार को स्थानीय आरके पैलेस में पंडि

By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 05:40 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 05:40 PM (IST)
धूमधाम से मनायी गई पंडित दीन दयाल की जयंती

सुपौल। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेश देव की अध्यक्षता में रविवार को स्थानीय आरके पैलेस में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गई। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक भारतीय विचारक, अर्थ शास्त्री, समाज शास्त्री, इतिहासकारक और पत्रकार थे, जिन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी। भाजपा को दीनदयाल के चिंतन को अपने व्यवहार में लेकर चलना होगा। यह चिंतन ही भाजपा को औरों से अलग पहचान दिलायेगी। मौके पर सुरेन्द्र नारायण पाठक, गिरीश चन्द्र ठाकुर, सरोज झा, बलराम कामत, राजधर यादव, मो. जहीर, जयंत मिश्रा, संतोष सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, भगवान चौधरी, अर्जुन प्रसाद यादव, शिवप्रसाद ठाकुर, राजन ठाकुर राजीव ठाकुर आदि मौजूद थे। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान के आवास पर भी पूर्व नगर अध्यक्ष गौरी शंकर मंडल की अध्यक्षता में जयंती मनायी गई। इस मौके पर नलिन जायसवाल, प्रशांत ठाकुर, कमल शर्मा, अभिषेक गुप्ता, अजय लाल, राजीव प्रताप, प्रकाश मंडल, हीरा कामत आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.