उपाध्यायजी को किया नमन
सुपौल। प्रखंड के हड़री पंचायत स्थित पंचभिडा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को
सुपौल। प्रखंड के हड़री पंचायत स्थित पंचभिडा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चन्द्रवीर यादव एवं गोविंद मंडल ने की। मौके पर उपस्थित भाजपाइयों द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक किशोर कुमार ने कहा कि सर्व जन हिताय-सर्व जन सुखाय दीन दयाल जी का मूल मंत्र था। समाज के अंतिम व्यक्ति गरीब, पिछड़ा, अति पिछड़ा का उदय हो, इसके लिए उन्होंने अंत्योदय योजना की वकालत की। उनका मानना था कि समाज व देश तब तक तरक्की नहीं कर सकता जब तक जब तक अंतिम सीढ़ी पर बैठे लोग तक लाभ न पहुंचे। गरीब, पिछड़ा, अति पिछड़ा का अगर उदय होगा तो समाज व देश खुद व खुद आगे बढ़ जाएगा।