परिभ्रमण पर जनकपुर गए बच्चे
सुपौल। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर के छात्र-छात्राओं को बुधवार को परिभ्रमण हेतु न
सुपौल। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर के छात्र-छात्राओं को बुधवार को परिभ्रमण हेतु नेपाल के जनकपुर ले जाया गया। मुख्यमंत्री दर्शन कार्यक्रम के तहत कराए गए परिभ्रमण दल को मुखिया नीलम मेहता तथा विद्यालय प्रधान कपिल कुमार मेहता ने हरि झडी दिखा कर रवाना किया। परिभ्रमण दल में शिक्षक वासुदेव मुखिया, जय नारायण चाद, प्रदीप कुमार परियार, नीतीश कुमार मंडल, अरविंद, हरिओम महतो, बलदेव राम भी शामिल थे। प्रधान ने कहा कि परिभ्रमण में बच्चों को कई प्रमुख स्थानों पर रोक कर उसके ऐतिहासिक पक्ष को बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिभ्रमण से बच्चे काफी कुछ सीखते हैं। मुखिया ने कहा कि परिभ्रमण पर जाने वाले बच्चे को कई दार्शनिक चीज देखने को मिलती है। बच्चों के लिए यह बड़ा अवसर है।