कृष्णाष्टमी की दिख रही धूम
राघोपुर : प्रखंड क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में
By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 06:25 PM (IST)
राघोपुर : प्रखंड क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में कई जगह भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति बनाकर मेला का आयोजन किया गया। सिमराही बाजार के हाई स्कूल रोड में भव्य मूर्ति स्थापित कर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आसपास के क्षेत्र में दुकानें भी सज गई है। मेला देखने एवं भगवान का दर्शन करने दूर दराज के लोगों का आना जाना शुरू हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें