निर्मली में दो शराबी गिरफ्तार
सुपौल: जिले के निर्मली अनुमंडल अंतर्गत सीमावर्ती कुनौली थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग के अधिकारि
By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 06:23 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 06:23 PM (IST)
सुपौल: जिले के निर्मली अनुमंडल अंतर्गत सीमावर्ती कुनौली थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने सघन छापेमारी अभियान के तहत गुरुवार की रात में दो शराबी को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक किशोर साह ने बताया कि इंडो-नेपाल बॉर्डर के समीप भारतीय प्रभाग में नेपाल से लौट रहे संदेहास्पद लोगों की ब्रेथएनालाइजर से जांच की जा रही थी। इसी दौरान दो लोगों को शराब के नशे में पकड़ा गया। जिसमें कुनौली थाना क्षेत्र निवासी कुशेश्वर दास एवं रमेश कामत शामिल है। बताया कि दोनों आरोपी को उत्पाद संशोधन अधिनियम 2016 के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें