Move to Jagran APP

दो घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख

सुपौल। प्रखंड अन्तर्गत चिलौनी दक्षिण पंचायत के इटवा गांव स्थित वार्ड नंबर 10 निवासी अशोक मंडल एवं बिसन मंडल के घर सोमवार की रात हुई आगजनी में जहां दो घरों सहित घर में रखे सभी सामान वस्त्र,नकदी व अन्य कागजात जलकर स्वाहा हो गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 03:02 AM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 03:02 AM (IST)
दो घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख
दो घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख

सुपौल। प्रखंड अन्तर्गत चिलौनी दक्षिण पंचायत के इटवा गांव स्थित वार्ड नंबर 10 निवासी अशोक मंडल एवं बिसन मंडल के घर सोमवार की रात हुई आगजनी में जहां दो घरों सहित घर में रखे सभी सामान वस्त्र,नकदी व अन्य कागजात जलकर स्वाहा हो गए। वहीं दो गाएं बुरी तरह से झुलस गई वहीं एक गाय जलकर मर गई। आगजनी की इस घटना में हजारों रुपये की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है। परिजनों के अनुसार आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पा रहा है। कोई चुल्हे ही ¨चगारी को कारण बता रहे हैं तो कोई अलाव से निकली ¨चगारी। आग लगने की भनक बिसन मंडल के घर में सोए हुए लोगों को लगभग 12 बजे लगा। परिवार के लोगों के द्वारा आग लगने को लेकर किए जा रहे हो हल्ला सुन पहले तो आस-पास के लोग स्तब्ध रह गए। जब तक आस पड़ोस के लोग इकठ्ठे होते तब तक आग काफी फैल चुकी थी। लेकिन लोगों ने तत्परता दिखाते हुए काफी जद्दोजहद के बाद आग पर नियंत्रण पाने में सफलता पाई। आस-पास के लोगों ने बताया कि आग के अधिक न फैलने व आग पर जल्द ही काबू पा लेने में मौसम के अनुरूप हवा ने भी साथ दिया। वरना इतनी सघन आबादी में फैली यह आग पूरी बस्ती को तहस नहस कर देती। इस घटना में अशोक मंडल के घर में रखे 34 हजार नकदी भी जलकर राख हो गए। उसकी पत्नी ने बताया कि अशोक अन्य राज्य में रोजगार कर समय-समय पर घर बनाने को ले पैसा भेजा करते थे। भेजे पैसे से वे ईंट खरीद कर आगे के काम के बारे में सोच ही रही थी, इसी बीच ऐसी घटना घटित हो गई। मंगलवार की सुबह देर रात हुई आगजनी की खबर फैलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ती दिखी। आगजनी की सूचना पर पहुंचे पंचायत के मुखिया कमल नारायण मंडल व पूर्व मुखिया रामेश्वर यादव ने प्रावधानों के अनुरूप मुआवजे का भरोसा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.