बुजुर्गों के बीच बंटी कंबल
सुपौल। लाचार, बेबस ब गरीबों को कड़ाके की ठंढ से लड़ने के लिए बुधवार को कंबल रूपी ताकत प्रदान की गई। कर
सुपौल। लाचार, बेबस ब गरीबों को कड़ाके की ठंढ से लड़ने के लिए बुधवार को कंबल रूपी ताकत प्रदान की गई। करजाईन बा•ार स्थित पंचायत भवन में आयोजित कंबल वितरण समारोह में बायसी पंचायत की मुखिया लाजवंती रूपम ने पंचायत के छह बुजुर्गों को कंबल प्रदान किया। इस मौके पर मुखिया लाजवंती रूपम ने कहा कि गरीब व असहाय की सेवा से बड़ा धर्म कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज के लाचार,बेबस व गरीब तबकों की मदद के लिए वो हर समय तैयार है। पंचायत में होने वाले तमाम योजनाओं को पूर्ण पारदर्शी तरीके से संचालित कर समाज के हर तबके के लोगों को उनका ह़क देना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर पंचायत सचिव अरुण प्रसाद मंडल, पूर्व पंस सदस्य तारानंद यादव, दुर्गानंद भदेश्वार सहित पंचायत के गणमान्य लोग उपस्थित थे।