विद्यालय का बीडीओ ने किया निरीक्षण
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र के फिंगलास पंचायत के मध्य विद्यालय फिंगलास का औचक निरीक्षण बीडीओ मनोज कुमार के
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र के फिंगलास पंचायत के मध्य विद्यालय फिंगलास का औचक निरीक्षण बीडीओ मनोज कुमार के द्वारा मंगलवार को किया गया। बीडीओ ने बताया कि उक्त विद्यालय का निरीक्षण 2 बजकर 40 मिनट पर किया गया।
निरीक्षण के क्रम में बच्चों की उपस्थिति 168 पाई गई। वही एमडीएम रजिस्टर पर बच्चों की उपस्थिति 268 दर्शायी गयी थी। इस बाबत डीपीओ को विद्यालय प्रधान रामानंद मंडल के उपर कार्रवाई के लिए लिखा गया है। साथ ही स्कूल में उपस्थित बच्चों को स्कूल के मैदान में पढ़ाया जा रहा था। जिस पर आरडीओ ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते विद्यालय प्रधान को निर्देशित करते कहा कि हर हाल कल से बच्चों को क्लास रूम में पढ़ाया जाय। सरकारी आदेश के अनुरूप विद्यालय में ससमय पठन-पाठन का कार्य वर्ग में सम्पादित करें।