पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए मंत्री
सुपौल। सहरसा के पटेल मैदान में आगामी 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाली जनसंवाद रैली को सफल बनाने के लिए
सुपौल। सहरसा के पटेल मैदान में आगामी 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाली जनसंवाद रैली को सफल बनाने के लिए राजद के कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिख रहे हैं। रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के प्रतापगंज प्रखंड से पहुंचने का न्यौता देने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री सह सुपौल जिला बीस सूत्री प्रभारी अब्दुल गफू र का प्रखंड के बेलही गाव में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अपनी यात्रा किशनगंज जाने के क्रम में पूर्व प्रमुख सह राजद के नेता भूप नारायण यादव के बेलही गाव स्थित घर पर कार्यकर्ताओं से रुबरु होकर रैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। मंत्री श्री गफू र ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं को हो सकता है कि पटेल मैदान तक पहुंचने में अन्य पार्टी के लोग कुछ विघ्न बाधा उत्पन्न करे। बावजूद आप सबों को एक दूसरे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पटेल मैदान पहुंचना होगा। आयोजित कार्यक्रम में पार्टी हितों की समीक्षा की भी प्रबल संभावना है। जो तभी संभव है, जब हम सभी कार्यकर्ता मिलकर दिखा दें कि राजद का जनाधार न सिर्फ जस के तस है। बल्कि काफी हद तक बढ़ चुका है। कार्यकर्ताओं से अपील पश्चात वे अपने गंतव्य की ओर चल पड़े। इस मौके पर कार्यकर्ताओं की काफी संख्या में भीड़ उमड़ी रही।