किशनपुर में संपन्न हुई मतगणना
सुपौल। प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मतगणना केन्द्र पर मंगलवार को अंतिम दिन क
सुपौल। प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मतगणना केन्द्र पर मंगलवार को अंतिम दिन के मतगणना समाप्ति उपरांत अंदौली पंचायत से बुधनी देवी, मेहासिमर पंचायत से उषा देवी एवं सुखासन से अनिता देवी को मुखिया का ताज मिला। आरओ गोपाल कृष्णन ने परिणाम की घोषणा की। जिसके तहत अंदौली पंचायत से मुखिया पद पर बुधनी देवी अपने निकटतम प्रत्याशी क्रांति देवी को पराजित किया। सरपंच पद पर मंजू देवी ने मेहरून निशां को, समिति सदस्य पद पर विजेन्द्र प्रसाद ने मो. मंजूर आलम को तथा पवन कुमार ने सुभाष कुमार को पराजित किया। इसी प्रकार मेहासिमर पंचायत से उषा ने सत्यभामा देवी को, सरपंच पद पर बीरबल सेठ ने महेन्द्र मुखिया को, समिति सदस्य पद पर प्रमिला देवी ने सीता देवी को हराया। वहीं सुखासन से अनिता देवी ने कुमा देवी को पराजित किया। जबकि सरपंच पद पर सोनी देवी ने रेणु देवी को, समिति सदस्य पद पर रामचन्द्र मंडल ने रामजी शर्मा को व मिलन देवी ने कंचन कुमारी को हराया। इससे पूर्व घोषित नतीजे में नौआबाखर पंचायत से समिति सदस्य पद पर अनुरागनी देवी ने निवर्तमान प्रमुख सुनिता कुमारी को पराजित किया।