छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक राशि वितरित
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र के यदुनाथ मध्य विद्यालय में शुक्रवार को वर्ग 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को श
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र के यदुनाथ मध्य विद्यालय में शुक्रवार को वर्ग 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को शिविर लगा कर पोशाक राशि का वितरण किया गया। राशि वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ ं मुख्य अतिथि प्रो. बैद्यनाथ प्रसाद भगत ने किया। मौके पर विद्यालय प्रधान उमेश प्रसाद मंडल ने बताया कि 574 बच्चों के बीच केवल पोशाक राशि 3 लाख 63 हजार 600 का ही वितरण किया जा रहा है। वर्ग 1 से 2 तक 400 रुपया 3 से 5 तक 500 रूपया और 6 से 8 तक को 700 रुपया दिया जायेगा। मौके पर भगत साह शिक्षक राजेन्द्र साह, ललित रजक, कमालुद्दीन अनिता जायसवाल, आशा कुमारी, रौशन आरा, आरती कुमारी, किरण कुमारी, नीलम कुमारी आदि मौजूद थे। वहीं बीआरपी चण्डेश्वर प्रसाद साह ने बताया प्रखंड के सभी स्कूल में आवंटन के हिसाब से राशि वितरण किया जा रहा है। बीईओ प्रमोद पासवान के नेतृत्व में प्रमोद कुमार, अब्दुल हलीम, किशोर कुमार कारक, मुरली प्रसाद द्विवेदी स्कूलों में घूम घूम कर निगरानी कर रहे थे।