तीन बच्चे के साथ मां ने की आत्महत्या
सरायगढ़(सुपौल),संवाद सूत्र: प्रखंड के सनपतहा गांव में एक 30 वर्षीय महिला के अपने तीन बच्चों के साथ क
सरायगढ़(सुपौल),संवाद सूत्र: प्रखंड के सनपतहा गांव में एक 30 वर्षीय महिला के अपने तीन बच्चों के साथ कोसी नदी मे डूब कर आत्म हत्या कर लेने का मामला सामने आया हैं। घटना का कारण पारिवारिक उलझन बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार सनपतहा गांव के बौनु मंडल का पुत्र सकलदेव मंडल पंजाब में रहता है। सकलदेव की पत्नी 3 बच्चे के साथ घर पर रह रही थी। उसे कुछ बातों को लेकर ससुर बौनू मंडल से झगड़ा हुआ करता था। उसे काफी प्रताड़ित किया जाता था। तंग आकर महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कोसी में कूद गई। घटना के दो दिन बाद सोमवार को घटना की जानकारी किशनपुर पुलिस को मिली। थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने बताया कि घटना की सच्चाई जानने हेतु पुलिस सनपतहा गांव पहुंची हैं। समाचार प्रेषण तक शव बरामद नही हो सका था। मृतका के परिजन भी सनपतहा पहुंच कर घटना की जानकारी ले रहे हैं।