लालू-नीतीश मिल कर किसानों के साथ कर रहे धोखा : रालोसपा
सुपौल, जागरण संवाददाता:राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा आयोजित पांच अप्रैल को गांधी मैदान पटना में क
सुपौल, जागरण संवाददाता:राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा आयोजित पांच अप्रैल को गांधी मैदान पटना में किसान नौजवान महारैली की सफलता को ले रविवार को जिला युवा लोक समता कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित की गई। जिसमें रैली की सफलता को ले विचार-विमर्श किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष अविनाश सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव पप्पू कुमार कुशवाहा ने कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित किसान नौजवान महारैली की सफलता में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। बिहार की बदहाली का जिम्मा लालू-नीतीश पर करते हुए कहा कि इन दोनों के चलते सूबे में किसानों की किसानी और नौजवानों की जवानी खतरे में पड़ गई है। ये दोनों मिल कर किसानों और नौजवानों के भविष्य के साथ धोखा कर रहे हैं। मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि सूबे के किसान और नौजवानों का भविष्य उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में बढ़ता दिख रहा है। श्री कुशवाहा ने आम-आवाम के कल्याण के लिए कई विकासात्मक कार्यो को अंजाम देकर सूबे में एक उम्मीद की किरण जगायी है। मौके पर मो. इजहार, नीतेश कुमार, चन्द्रशेखर मुखिया, दीपक कुमार, प्रो. प्रमोद मेहता, संजय महतो, राहुल झा, मोतीउर रहमान, मनोज राम, अनुभव मिश्रा, संजय राम, कपिलेश्वर कुमार आदि मौजूद थे।