सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील
सरायगढ़(सुपौल),संवाद सूत्र:विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय भपटियाही के प्रागण में शुक्रवार को निर्मली विधा
सरायगढ़(सुपौल),संवाद सूत्र:विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय भपटियाही के प्रागण में शुक्रवार को निर्मली विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में विधानसभा के सभी 35 गाव में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया गया। भाजपा जिला अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बिहार में वर्तमान में बने राजनीतिक हालात से जदयू तथा राजद की छवि खराब हुई है। आमलोगों का विश्वास नीतीश कुमार तथा लालू प्रसाद पर से उठ चुका है। इसलिए सभी मिलकर टोले मोहल्ले के लोगों को भाजपा से जोडे़ं आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत पक्की होगी। उन्होंने संगठन के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी दी। सम्मेलन में जिला प्रभारी अनुरंजन झा ने महत्वपूर्ण सुझावों को रखा। सम्मेलन में विजय कुमार सिंह, राम प्रसाद मंडल, राजा राम गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, सियाराम भगत, सचिन माधोगड़िया, अशोक शर्मा, हरिनंदन, सत्य नारायण शर्मा, चित नारायण मेहता, प्रभु कुमार मेहता, राजेश ठाकुर, किशोर ठाकुर, ताराकात झा, शैलेन्द्र झा, देवकृष्ण मंडल, भरत मंडल, लक्ष्मी नारायण राण, मो. सलाउद्दीन, संजय कुमार भारती, तैयब हुसैन, रहमत अंसारी, संजय कुमार सेन, सुरेश कर्ण, तेज नारायण मंडल, परमेश्वर मुखिया, सुरेन्द्र मंडल, चन्देश्वर शर्मा, विद्यानंद शर्मा संजय कुमार मेहता, देवकृष्ण मेहता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।