बूथ लेवल तक लोगों से संपर्क कर बनायें सदस्य
राघोपुर(सुपौल),संवाद सूत्र:प्रखंड क्षेत्र के राजस्थान धर्मशाला में मंगलवार को भाजपा मंडल कार्य समिति
राघोपुर(सुपौल),संवाद सूत्र:प्रखंड क्षेत्र के राजस्थान धर्मशाला में मंगलवार को भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सियाराम भगत की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा सदस्यता ग्रहण करा कर भाजपा से जोड़ना है। बैठक में जिला महामंत्री प्रो. बैजनाथ प्रसाद भगत पंचायत से आये अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि आठ सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उस लक्ष्य से भी ज्यादा आप लोग एसएमएस से पार्टी सदस्य बनावें। वही प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रवण चौधरी मंडल प्रभारी विजय कुमार सिंह सदस्यता प्रभारी अशोक शर्मा ने केंद्र मे मोदी सरकार की उपलब्धियां को बताते हुये कहा कि आप लोगों में भाजपा सदस्यता ग्रहण करने के प्रति काफी उत्सुकता देखी जा रही है। केवल गांव मे बूथ लेवल तक के लोगों से सम्पर्क करने पर काफी सदस्य बनाया जाता है। मौके पर लालजी स्वर्णकार, अनिल भगत, ऑस्कर झा, गोपाल दास, मो. सलाउद्दीन, संजय सेन, शिव नारायण चौधरी, गायत्री देवी, अनिता देवी, उमेश जायसवाल, राजबिहारी कर्ण, प्रदीप चौधरी, देवेंद्र कुंअर, विजय चौधरी आदि उपस्थित थे।