राशि से वंचित बच्चों ने किया सड़क जाम
जदिया(सुपौल),संवाद सूत्र:पोशाक एवं छात्रवृति राशि से वंचित मध्य विद्यालय जदिया के स्कूली बच्चों ने श
जदिया(सुपौल),संवाद सूत्र:पोशाक एवं छात्रवृति राशि से वंचित मध्य विद्यालय जदिया के स्कूली बच्चों ने शुक्रवार को जदिया हनुमान मंदिर स्थित सुपौल-अररिया स्टेट हाईवे को जाम कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे बच्चों का कहना था कि वर्षो से हमें राशि से वंचित रखा जा रहा है। प्रदर्शन में उक्त विद्यालय के वर्ग 3 से वर्ग 8 तक के बच्चे शामिल थे। वहीं विद्यालय प्रशासन समेत प्रधानाध्यापिका प्रतिभा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सामान्य जाति को छोड़ बाकि सभी जाति के उन बच्चों को छात्रवृति देने का प्रावधान है, जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत है। वहीं पोशाक राशि पर भी यही नियम लागू है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लाल मुकुंद कुमार से मोबाइल से संपर्क स्थापित करने के बाद उन्होंने बताया कि छात्रवृति के लिए बनाये जा रहे सूची में बच्चो का हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। अभी तो मात्र सूची बनायी जा रही है। राशि आने के बाद वितरण किया जाना है। इधर स्कूली छात्रों के द्वारा करीब 2 घटों तक हाईवे 76 को जाम रखा गया। जाम की सूचना पा कर स्थल पर पहुंचे त्रिवेणीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशात कुमार के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।