छठ पर्व पवित्रता का है त्योहार
संवाद सूत्र, कन्हैयाबाड़ी (किशनगंज) : आस्था का महापर्व छठ को लेकर छठ व्रती छठ मनाने की तैयारी में जुट
By Edited By: Published: Mon, 27 Oct 2014 09:26 PM (IST)Updated: Mon, 27 Oct 2014 09:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, कन्हैयाबाड़ी (किशनगंज) : आस्था का महापर्व छठ को लेकर छठ व्रती छठ मनाने की तैयारी में जुटे हैं। सोमवार को क्षेत्र में छठ व्रतियों ने गेहूं सुखाया। इस संबंध में डेरामारी पंचायत समिति सदस्य सह छठ व्रती प्रमिला देवी ने बताया कि सूर्य उपासना का यह महापर्व है। इसमें खासकर पवित्रता पर विशेष ध्यान रखना पड़ता है। वह पिछले कई वर्षो से छठ पूजा करती आ रही है। जिससे उन्हें कई फायदे हुए हैं। प्रखंड क्षेत्र में छठ पूजा को लेकर काफी चहल पहल देखा जा रहा है। छठ व्रती जरुरी सामग्री की खरीदारी में जुटे हैं व प्रशासनिक पदाधिकारी भी विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण में लगे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें