डकैती काड का अभियुक्त गिरफ्तार
निर्मली: विगत 2010 में नगर के एक ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती काड के एक अभियुक्त को निर्मली पुलिस ने
By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 06:53 PM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 06:53 PM (IST)
निर्मली: विगत 2010 में नगर के एक ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती काड के एक अभियुक्त को निर्मली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में वीरपुर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नगर स्थित बैधनाथ स्वर्णकार की दुकान में डकैती हुई थी। घटना बाबत निर्मली थाना में डकैती काड संख्या 49/10 दर्ज था। हालाकि इस काड में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई थी। किंतु उक्त अभियुक्त कई वर्षो से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष राम प्रसाद राम ने बताया कि थानाक्षेत्र स्थित पश्चिमी रिंग बाध से घटना के अभियुक्त मधुबनी जिला स्थित लौकही थानाक्षेत्र के बेलहा गाव निवासी स्व. बैजनाथ साह का पुत्र राम प्रसाद साह को गिरफ्तार कर वीरपुर जेल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें