सहसरांव में पुलिस की कार्रवाई निंदनीय : प्रभुनाथ
सिवान। सहसरांव में चुनावी विवाद में पुलिस द्वारा ग्रामीणों की बर्बर पिटाई निंदनीय है। पूर्व सा
सिवान।
सहसरांव में चुनावी विवाद में पुलिस द्वारा ग्रामीणों की बर्बर पिटाई निंदनीय है। पूर्व सासद व राजद के वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ सिंह ने सहसरांव गांव जाने के क्रम में भगवानपुर हाट बाजार में पत्रकारों से वार्ता में यह बात कही। कहा कि जनता प्रशासन के खिलाफ तभी आदोलन करती है जब वह समझ जाती है कि उनकी आवाज को प्रशासन दबाना चाहता है। उन्होंने कहा कि सहसरांव एवं महम्मदपुर में हुई घटनाओं की पूरी जानकारी के साथ इस मामले में पुलिस की विफलता से वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने पुलिस पर निरंकुश होने का आरोप लगाया। इस अवसर पर टुनटुन प्रसाद, सुरेन्द्र पाण्डेय, समीर सिद्दीकी, जटाशकर राय, मालिक सिंह, अनिल सिंह, बलिराम राय, नागेन्द्र उपाध्याय, बीर विजय सिंह, अशोक राय आदि उपस्थित थे। इससे पहले गोरयाकोठी विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह भी सहसरांव गांव पहुंच लोगों से मिल घटना की जानकारी ली।