आंदर में प्रमुख चुनाव में गहमागहमी
सिवान । आदर प्रखण्ड सभागार में एसडीओ भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में आदर पंचायत के 11 पंचायत में
By Edited By: Published: Thu, 30 Jun 2016 03:05 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 03:05 AM (IST)
सिवान । आदर प्रखण्ड सभागार में एसडीओ भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में आदर पंचायत के 11 पंचायत में 15 बीडीसी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया। उसके बाद प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव हुआ। इसमें मीना देवी को आठ मत मिला जबकि विनोद यादव को सात मत मिले। इस प्रकार मीना देवी प्रखंड प्रमुख चुनी गई। उपप्रमुख संजीव सिंह उर्फ छोटे सिंह को आठ मत मिले, जबकि विपक्षी अशोक कुमार को 7 मत। संजीव कुमार सिंह उर्फ छोटे सिंह एक मत से विजयी हासिल कर उप प्रमुख चुने गए। इस दौरान काफी गहमागहमी रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें