मेहंदी प्रतियोगिता में सौ से अधिक छात्राओं ने लिया भाग
सिवान। राजपुर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय की प्राचार्या डॉ. किरण म
सिवान। राजपुर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय की प्राचार्या डॉ. किरण मिश्रा की देखरेख में मेहंदी रचना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नवम एवं दशम कक्षा की सौ से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस दौरान छात्राओं ने एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी लगाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें मंजू, नेहा, कृति, दीपिका, पूजा, दीपशिखा, रानी, रेखा, स्नेहा, गोल्डी, रीना, पम्मी, गुड्डी, अंजू सहित अन्य छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्या ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से छह छात्राओं का चुनाव किया जाएगा। 23 अगस्त को इसका फाइनल होगा। निर्णायक मंडल में हीरा कुमारी, रेखा ¨सह, दामोदराचारी मिश्रा, मनोज गुप्ता हैं। मौके पर विपुल कुमार, जयप्रकाश यादव, जयप्रकाश राम, सोनू दुबे, प्रभावती कुमारी, विनय कुमार ¨सह, त्रिलोकी राम, इसरत परवीन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।