धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि
आदर्श ग्राम नरहन में शुक्रवार को महाराणा प्रताप की 421वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी व भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष चंद्रविजय प्रकाश यादव थे।
सिवान। आदर्श ग्राम नरहन में शुक्रवार को महाराणा प्रताप की 421वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी व भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष चंद्रविजय प्रकाश यादव थे। इस दौरान महाराण प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित
कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
स्वामी ने कहा कि महाराणा प्रताप महान पुरुष थे, उनकी जीवनी से सभी को सीख लेनी चाहिए। चंद्रविजय प्रकाश ने महाराणा प्रताप के
आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद अनिल ¨सह, जेपी पांडेय, दामोदराचारी मिश्र, अभय कुमार, राणाप्रताप ¨सह, राणा सुनील ¨सह, मुकेश ¨सह, रवि तिवारी, विनोद ¨सह आदि मौजूद थे।