जिला लोजपा ने की राष्ट्रपति शासन की मांग
सिवान। जिला लोजपा इकाई ने जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को एक बैठक जिला
सिवान। जिला लोजपा इकाई ने जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को एक बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की। बैठक में गया में लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुदेश पासवान व उनके चचरे भाई सुनील पासवान की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की गई और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में आम से लेकर खास लोगों को अपराधियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। बिहार सरकार का कानून व्यवस्था से नियंत्रण खो चुका है। अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। राष्ट्रपति शासन की मांग करने में प्रदेश महासचिव मुजफ्फर इमाम, अलसउद अहमद, शैलेन्द्र चौबे, बाबूलाल चौधरी, संजीव प्रकाश, सुनील पासवान, कीर्ति नारायण सिंह, सुनील सिंह, प्रमोद राय, सुभाष गुप्ता, परमा यादव, संतोषी मिश्रा, रामचंद्र राम, मानदेव मांझी, नीतू तिवारी शामिल रहे।