फोटो---जेपी पर्यावरण दिवस को ले जिले में लगेंगे 10 हजार पौधे
सिवान। विश्व पर्यावरण दिवस की तर्ज पर जेपी सेनानी राज्य में जेपी पर्यावरण दिवस मना रहे हैं। इसके तह
सिवान। विश्व पर्यावरण दिवस की तर्ज पर जेपी सेनानी राज्य में जेपी पर्यावरण दिवस मना रहे हैं। इसके तहत पूरे बिहार में पांच लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरुआत सिवान के पचरूखी प्रखंड के मखुनुपुर गांव से हो गई है। यहां जेपी सेनानियों ने रविवार को आम के 21 पौधे लगाकर शुभारंभ किया।
पूर्व मंत्री सह जेपी सेनानी सलाहकार परिषद के पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने गंडक आइबी में कहा कि अंधाधुंध हो रही पेड़ों की कटाई से बिगड़ रहे पर्यावरण को बचाने के लिए जेपी सेनानियों ने एक अनूठी पहल की है। प्रत्येक जिले में प्रथम चरण के तहत 10 हजार पौधरोपण करने का लक्ष्य दिया गया है। दिसंबर तक प्रथम चरण चलेगा। सभी जेपी सेनानी भाइयों से अपील की जा रही है वे अपने निवास स्थान, अपने खेत में पौधरोपण कर उसकी देखरेख करे। साथ ही अपने आसपास व पहचान के लोगों को इसके लिए प्रेरित कर एक पौधा अवश्य लगवाएं। उन्होंने दैनिक जागरण के मिशन एक करोड़ पौधे को सराहनीय बताते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बार फिर पूरे बिहार में इस अभियान को जोरशोर से चलवाने की अपील की, ताकि पूरा प्रदेश हरा भरा हो सके। इस मौके पर मनोज वर्मा, लोकतंत्र रक्षक सेनानी के अध्यक्ष जनक देव तिवारी, सत्यानंद शर्मा, ठाकुर ज्वाला प्रसाद, मंत्री महात्मा भाई, सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर नंद किशोर ठाकुर, हरेंद्र सिंह, शंभू प्रसाद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।