प्रशिक्षण में दी गई उर्वरक के प्रयोग की जानकारी
सिवान। जिला कृषि कार्यालय परिसर में गुरुवार को इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कॉपरेटिव द्वारा प्रशिक्षण क
सिवान। जिला कृषि कार्यालय परिसर में गुरुवार को इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कॉपरेटिव द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को जीएसटी, पॉश मशीन, खाद के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इफको के उपमहाप्रबंधक वाईपी ¨सह ने उर्वरक के प्रयोग एवं खाद बिक्री के दौरान पॉश मशीन के प्रयोग, जीएसटी निबंधन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अब बिना जीएसटी निबंधन के कोई भी दुकानदार खाद की बिक्री नहीं कर सकेगा। इफको एमसी के आए नए उत्पाद एवं कीटनाशी दवाओं के बारे में जानकारी दी। जिला सहाकारिता पदाधिकारी सतेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि इफको पैक्स एवं व्यापार मंडलों के लिए अपना उत्पाद लाता है, जो बाजार के अन्य कंपनियों से सस्ता और गुणवत्तापूर्ण होता है।
जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा ने जैविक खाद के प्रयोग पर जोर देते हुए इफको का बायोफर्टिलाइजर खेत में प्रयोग करने की बात कही। बिस्कोमान के अधिकारी वाईएन ¨सह ने पैक्स अध्यक्षों से कहा कि शीघ्र ही ई-बाजार शहर से लेकर प्रखंडों में खुलने जा रहा है। इससे किसानों को उर्वरक एवं कीटनाशी दवाएं आसानी मिल जाएंगी। इफको के वरीय क्षेत्र प्रबंधक अमरदीप कुमार ने खेतों में उर्वरक की मात्रा के प्रयोग के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
साथ ही कहा कि किसानों को जैसे आधार कार्ड पर ही खाद की आपूर्ति की जाएगी, उसी प्रकार बिना जीएसटी निबंधन के उर्वरक की आपूर्ति दुकानदारों को भी नहीं होगी। इसलिए किसान एवं दुकानदार दोनों तैयार हो जाएं। किसान संचार विशाल कुमार ने इफको मोबाइल एप एवं इफको किसान संचार द्वारा किसानों के लिए जारी सिम कार्ड के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मनोहर प्रसाद सहित जिले के सभी पैक्स एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं चु¨नदा किसान उपस्थित थे।