इमरान हत्या काड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सिवान। थाना के प्रतापपुर निवासी ताहिर को स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार की संध्या चार बजे गिरफ्ता
सिवान। थाना के प्रतापपुर निवासी ताहिर को स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार की संध्या चार बजे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रामाज्ञा राय ने बताया कि थाना काड संख्या 167/15 प्रतापपुर निवासी इमरान मियां को आपसी विवाद में गोली मार कर फरार हो गया था। इस मामले में पांच को आरोपित किया गया था। अन्य चार की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि अन्य चार अज्ञात के लिए पूछताछ की जा रही है। राय ने बताया की सत्येंद्र तिवारी हत्या काड के मुख्य अभियुक्त बघौनी निवासी विश्वकर्मा बिन ने गुरुवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया है। यह बघौनी निवासी जो सिवान में कातिब का काम करते थे, आपसी विवाद में सिवान जाने के करम में सरैया चट्टी पर छह माह पहले गोली मार कर फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए रोजाना छापेमारी की जा रही थी।