विधानसभा घेराव की तैयारी में जुटे मुखिया
सिवान। अधिकार की रक्षा एवं मुखिया के खाते में भेजी गई राशि को वार्ड विकास समिति के खाते में हस्तानां
सिवान। अधिकार की रक्षा एवं मुखिया के खाते में भेजी गई राशि को वार्ड विकास समिति के खाते में हस्तानांतरित करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ 22 अगस्त को मुखिया संघ विधानसभा का घेराव करेगा। इसकी तैयारी को लेकर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रजापति की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि सभी पंचायतों के मुखिया अपने साथ समर्थकों को लेकर पटना जाएंगे। संघ के जिलाध्यक्ष अजय चौहान ने कहा कि बिहार सरकार मुखिया के अधिकारों में कटौती कर रही है। इससे पंचायतों में विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ संघ ने मजबूती के साथ लड़ाई शुरू की है। यह मान-सम्मान की लड़ाई है। बैठक में ऊषा देवी, गीता देवी, अजय चौहान, ¨पकी देवी, रामप्रवेश बैठा समेत कई मुखिया शामिल थे।