संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित
सिवान। भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नई बस्ती स्थित आवास पर गुरुवार देर शाम गुरुदक्षिणा का
सिवान। भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नई बस्ती स्थित आवास पर गुरुवार देर शाम गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूरे इलाके के संघ के स्वयंसेवकों के साथ विधायक व्यासदेव प्रसाद व भाजपा के कई अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।
भगवानपुर हाट प्रखंड के हुलेसरा गांव में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन हुलेसरा शाखा द्वारा आयोजित की गई थी, जिसकी अध्यक्षता विजय बहादुर आजाद ने की। इस अवसर पर अपने बौद्धिक संबोधन में पूर्व प्रांत शारीरिक प्रमुख मनोरंजन कुमार सिंह ने कहा कि संघ अनुशासित रहने व चरित्र निर्माण की सीख देता है। उन्होंने संघ के कार्यकर्ताओं को तन-मन-धन से संघ का कार्य करने तथा समर्पण भाव से जुटे रहने की बात कही। इस अवसर पर संघ के जिला समरसता प्रमुख सियाराम प्रसाद ने स्वयं सेवकों को संगठन विस्तार अनुशासन के दायरे में रह कर करने की नसीहत दी। इस अवसर पर मुरारी शरण, विनय शकर सिन्हा, जय किशोर प्रसाद, अम्बरीश दुबे आदि शामिल थे।