बालिका दिवस के लिए बच्चियों को कराया गया पूर्वाभ्यास
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आगामी 24 जनवरी को गांधी मैदान सिवान में आयोजित होने वाले जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए तीन सदस्यीय प्रशिक्षकों की टीम ने सिवान डिस्ट्रिक्ट ताईक्वांडो एसोसिएशन की चार बालिकाओं व सिवान योग एसोसिएशन की दो बालिकाओं सहित छह बालिकाओं का चयन किया।
सिवान। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आगामी 24 जनवरी को गांधी मैदान सिवान में आयोजित होने वाले जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए तीन सदस्यीय प्रशिक्षकों की टीम ने सिवान डिस्ट्रिक्ट ताईक्वांडो एसोसिएशन की चार बालिकाओं व सिवान योग एसोसिएशन की दो बालिकाओं सहित छह बालिकाओं का चयन किया।
चयनित बालिकाओं में शिवांगी, अंशुप्रिया, ऋतिका, नेहा, रिया व सिद्धि भारद्वाज को प्रशिक्षकों ने पाठ्यक्रम के अनुरूप आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकों का पूर्वाभ्यास कराया। प्रशिक्षक विनोद पांडेय व आकाश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित बालिकाओं द्वारा ही
आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके अन्य बच्चियों को सिखाएं जाएंगे।
सामाजिक कार्यकर्ता देवकांत मिश्रा के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक दल नगर के गांधी मैदान के आसपास स्थित शैक्षणिक संस्थानों का
दौरा किया। मिश्रा ने संस्थान के प्राचार्यों व छात्राओं को प्रशिक्षण के महत्व को बताया व उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण किया।