मतदान केंद्रों के लिए चुनाव कर्मी रवाना
सिवान। गुरुवार को प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत में होने वाले सरपंच एवं एवं बीडीसी भाग संख्या तीन
By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 03:05 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 03:05 AM (IST)
सिवान।
गुरुवार को प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत में होने वाले सरपंच एवं एवं बीडीसी भाग संख्या तीन के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए बुधवार को चुनाव कर्मी मतदान केंद्रों के लिए पुलिस बल के साथ प्रस्थान किए। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रवि सिन्हा ने शाति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने का दावा किया। उन्होंने बताया कि उन सभी बूथों पर महिला कर्मी की तैनाती की जाएगी, जहां महिला मतदाताओं की संख्या 50 फीसद से अधिक है। उन्होंने कहा कि 21 मतदान केंद्रों को 14 भवनों में स्थापित किया गया है। महम्मदपुर पंचायत में एक चलंत बूथ है। बीडीओ ने बताया कि महम्मदपुर में 10 एवं बीडीसी भाग संख्या तीन में चार बूथ स्थापित हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें