युवक के श्वसुर ने कराई 11 पर प्राथमिकी
सिवान। रविवार को गभिरार में घरेलू विवाद में हत्या के बाद मुन्ना ¨सह का शव खोजने में पुलिस
सिवान। रविवार को गभिरार में घरेलू विवाद में हत्या के बाद मुन्ना ¨सह का शव खोजने में पुलिस को दूसरे दिन सोमवार को भी सफलता नहीं मिली।
घटना के बाद मुन्ना ¨सह की हत्या में उनके श्वसुर मीरखापुर निवासी रमाकांत ¨सह ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें गभिरार निवासी शिवजी ¨सह, अभिषेक ¨सह उ़र्फ विशेंद्र ¨सह, जितेंद्र ¨सह, चंद्रावती देवी, अमृता कुमारी, गीतांजलि कुमारी, रुचि देवी, रीमा देवी, राजपुर निवासी विमलेश ¨सह, सतीश ¨सह व अजित ¨सह शामिल हैं।
उन्होंने कहा है कि वे अपने दामाद के साथ घर आए तो सभी लोग गाली गलौज करने लगे। इसमें विवाद बढ़ने लगा। कुछ देर बाद अभिषेक ¨सह
द्वारा तलवार पेट में घुसेड़ दी गई व शिवजी ¨सह ने भाला से वार किया। जितेंद्र ¨सह ने भी तलवार से गर्दन पर वार किए, जिससे मुन्ना जमीन पर गिर गए। घटना के अभिषेक व जितेंद्र द्वारा शव को दियारा में कहीं छिपा दिया गया।
कहा कि घर में संपत्ति को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। बीचबचाव के दौरान भतीजी अंजलि कुमारी को भी चोट आई है।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि 11 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें एक आरोपी को
जेल भेज दिया गया। शेष की तलाश जारी है।