श्रद्धा का दीप जला शहीदों को करें नमन
सिवान। जो सैनिक देश के लिए सीमा पर हंसते-हंसते अपनी कुर्बानी दे देते हैं, उनके प्रति हमारा
सिवान। जो सैनिक देश के लिए सीमा पर हंसते-हंसते अपनी कुर्बानी दे देते हैं, उनके प्रति हमारा भी कुछ कर्तव्य है। और कुछ नहीं कर सकते तो उनकी याद में एक दीया जरूर जला सकते हैं। यह एक दीया ही सेना के जवानों को अहसास कराएगा कि पूरा देश उनके पीछे खड़ा है।
प्राचार्य रवींद्र कुमार ¨सह का कहना है कि इस साल की दीपावली में हम सभी मिलकर सैकड़ों दीया जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, तभी हमारे शहीदों की आत्मा को शांति मिलेगी। सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजबिहारी शर्मा का कहना है कि जब हमलोग सोते हैं, उस समय हमारे देश के जवान जागते हैं, हमारी और देश की रक्षा करते हैं। इसलिए सभी लोग दीपावली में एक-एक दीया शहीदों के नाम से जलाएं। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार राम का कहना है कि देश की रक्षा करने वाला जवान जब शहीद होता है, तो उस समय बहुत ही दु:ख होता है लेकिन लोग कुछ दिनों बाद भूल जाते हैं, इस दीवाली में हम सभी लोग मिलकर उन शहीदों के नाम पर दिया जलाएंगे।
कन्हैया प्रसाद का कहना है कि इस साल की दीपावली हम सभी मिलकर शहीदों के नाम दीया जलाकर मनाएंगे, यह दिया हर व्यक्ति जलाए।