दुनिया में नजीर बनी मानव श्रृंखला : रमेश कुशवाहा
जीरादेई प्रखंड में शनिवार को मानव श्रृंखला का कार्यक्रम सफल रहा।
सिवान। जीरादेई प्रखंड में शनिवार को मानव श्रृंखला का कार्यक्रम सफल रहा। शांति व उत्साह के साथ विद्यालय के छात्र, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं अधिकारियों ने भाग लिया। स्थानीय विधायक रमेश ¨सह कुशवाहा ने मानव श्रृंखला में भाग लेते हुए कहा कि यह दुनिया
के लिए नजीर बन गई। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति से स्वच्छ समाज का निर्माण होगा। बीडीओ शशिशेखर ने कहा कि मानव श्रृंखला में भरपूर
सामाजिक सहभागिता रही। जीरादेई सोना नदी से लेकर करछुई बाजार तक सात किलोमीटर तक जीरादेई प्रखंड का क्षेत्र था, जिसमें 14 हजार लोग शामिल हुए। भाजपा नेता व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी, भाजपा अति प्रकोष्ठ के महामंत्री रामपुकार चौहान, राजद के प्रखंड अध्यक्ष व पूर्व मुखिया हरेंद्र ¨सह पटेल, जदयू की नेता सुनीता यादव, पैक्स अध्यक्ष चंद्रशेखर ¨सह, जयप्रकाश यादव आदि सक्रिय रूप से शामिल थे।
अंचलाधिकारी सत्येंद्र चौधरी, थाना प्रभारी संजीव कुमार ¨सह निराला, बीईओ शम्शी अहमद, पंचायत राज पदाधिकारी सूरज कुमार, बीसीओ नवल किशोर रजक, जेएसएस अजित कुमार ¨सह, प्रखंड समन्वयक आरती कुमारी, बीएओ कामेश्वर राम, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी
अमित नारायण, एमओ रवींद्र राय, जयप्रकाश उच्च विद्यालय के प्राचार्य उपेंद्र दत्त मिश्रा, शिक्षक रत्नेश ¨सह, उदय शंकर तिवारी आदि ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।
-
पैदल मार्च :
अभियान को सफल बनाने के लिए विधायक रमेश ¨सह कुशवाहा, प्रखंड राजद अध्यक्ष हरेंद्र ¨सह, बीडीओ शशिशेखर, सीओ सत्येंद्र चौधरी आदि ने पैदल मार्च किया।