अगलगी में लाखों की संपत्ति राख
सिवान। दरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में बुधवार को दस बजे एक मकान में आग लगने से घर
By Edited By: Published: Wed, 04 May 2016 04:55 PM (IST)Updated: Wed, 04 May 2016 04:55 PM (IST)
सिवान। दरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में बुधवार को दस बजे एक मकान में आग लगने से घर में रखे हुए सभी सामान जल कर राख हो गए। अगलगी में लगभग एक लाख रूपये की संपति जल कर नष्ट हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोनबरसा निवासी सुरेन्द्र तिवारी के घर में अचानक आग पकड़ लिया। आग पर काबू पाने तक घर में रखा चौकी, पलंग, बर्तन, कपड़ा, जेवर, अन्न सब कुछ जल गया। लोगों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। अगर आग पर काबू नही पाया गया रहता तो आग गांव में फैल जाती काफी जानमाल का नुकसान हो जाता। आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें