फिल्म देख बच्चों ने लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प
पृथ्वी दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर के कृष्णा टॉकिज में परफेक्ट विजन के तत्वावधान में डेढ़ हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण विषयक फिल्म दिल्ली सफारी दिखाई गई।
सिवान। पृथ्वी दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर के कृष्णा टॉकिज में परफेक्ट विजन के तत्वावधान में डेढ़ हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण विषयक फिल्म दिल्ली सफारी दिखाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन परफेक्ट विजन के सचिव मनोज मिश्र, कृष्णा टॉकिज के संचालक मोहन शर्मा, सिद्धांत एकेडमी के निदेशक संजय ¨सह एवं ज्ञान केंद्र के प्राचार्य पीडी शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। फिल्म देखने के बाद सभी बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मनोज मिश्र ने कहा कि मानवीय लोभ व बेतरतीब विकास से धरती के संसाधनों का तेजी से क्षरण हो रहा है। प्राणवायु दमघोंटू हो चली है। अमृत समान जल रोगों एवं मौत की बड़ी वजह बन रहा है। पृथ्वी की स्वाभाविक उर्वरा शक्ति को जहरीले रसायन चाट चुके हैं। मौसम चक्र तेजी से बदल एवं बिगड़ रहा है। प्राकृतिक आपदाओं में इजाफा हो रहा है। जीव-जंतु गायब हो रहे हैं। आगाह किया कि यदि अब भी मानव ने पर्यावरण एवं विकास के बीच संतुलन स्थापित नहीं किया तो धरती पर मानव जीवन को बचा पाना मुश्किल हो जाएगा। कृष्णा टॉकिज के संचालक मोहन शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मन, कर्म तथा वचन से पर्यावरण के अनुकूल आचरण करना चाहिए, ताकि इस खुबसूरत दुनिया को बचाया जा सके। सिद्धांत एकेडमी के निदेशक संजय ¨सह ने कहा कि वृक्ष हमारी धरती के अछ्वुत व अनमोल धरोहर हैं। धरती व मानव जीवन की सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को भरपूर संख्या में पौधे लगाने चाहिए। फिल्म देखने के बाद बच्चों ने करतल ध्वनि के साथ पर्यावरण की रक्षा करने व पर्यावरण के अनुकूल आचरण करने का संकल्प लिया।