पहले किया सामूहिक दुष्कर्म, शादी न हो इसलिए काट दी नाक
निकाह तय होने के बाद शादी की बात कहीं और चलने से खफा एक युवक ने अपने दोस्त संग मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी और युवती बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक ही गांव के हैैं।
सिवान। निकाह तय होने के बाद शादी की बात कहीं और चलने से खफा एक युवक ने अपने दोस्त संग मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी और युवती बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक ही गांव के हैैं। विरोध पर उसने युवती की नाक काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक को भगाने की कोशिश के आरोप में उसके पिता को भी हिरासत में लिया है। उधर गंभीर हालत में युवती को पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के वक्त युुवती के परिजन गोपालगंज जिले के बरौली में एक शादी समारोह में गए थे और घर में युवती और उसकी छोटी बहन ही थी।
सदर अस्पताल में इलाज के भर्ती पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात में सभी लोग सो रहे थे। वह आंगन में सो रही थी। इसी बीच रात में अजहरूद्दीन उर्फ नन्हे खां एक अन्य युवक के साथ घर में घुस गया। बकौल युवती, उसका मुंह दबाकर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की ने विरोध किया तो दोनों ने उसकी नाक काटकर भाग निकले। इधर घटना के दौरान शोर होने पर जगे लोगों ने दोनों को दौड़ा लिया। पता चला है कि जिस वक्त यह घटना हुई, मुख्य आरोपी के पिता सड़क पर टहल रहे थे। माना जा रहा है कि दोनों को भगाने में उनका हाथ था। बताया गया कि युवती की मंगनी पिछले साल नन्हे से हुई थी। युवक व युवती अक्सर मिला करते थे। युवक भी अक्सर युवती के घर आता जाता रहता था। इन दिनों लड़की के निकाह की बात कहीं और चल रही थी।