अचानक ब्रेक मारने से ऑटो पलटा, दो लोग गंभीर रूप से घायल
सराय ओपी क्षेत्र में पपौर मोड़ के पास शनिवार देर शाम अचानक ब्रेक लगा देने से ऑटो असंतुलित होकर पलट गया।
सिवान। सराय ओपी क्षेत्र में पपौर मोड़ के पास शनिवार देर शाम अचानक ब्रेक लगा देने से ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक बड़हरिया प्रखंड के राजस्वकर्मी भी हैं। सदर अस्पताल से एंबुलेंस से दोनों को पटना रेफर कर दिया गया। बताया गया कि ऑटो तरवारा से सिवान की ओर आ रहा था। इसमें तरवारा के राजकिशोर शाह उर्फ जयकुमार (45) तथा हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन गांव निवासी मो. यूनूस अंसारी (59) के साथ और लोग भी सवार थे। पपौर मोड़ पर किसी कारण से चालक ने अचानक ब्रेक मारी तो टेंपो गड्ढे में पलट गया। इसमें राजकिशोर शाह और यूनूस अंसारी गंभीर रूप से घायल हुए। अन्य को मामूली चोटें आईं। मो. यूनूस बड़हरिया प्रखंड के बालापुर में राजस्व कर्मी हैं। दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर पटना के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों को एंबुलेंस से पटना ले जाया गया। यूनूस अंसारी हाल ही में रिटायर भी होने वाले हैं। घटना की सूचना पर बड़हरिया के सीओ वकील ¨सह भी अस्पताल पहुंच गए थे।