कब्र से शव निकालने पर 34 नामजद, 300 अज्ञात पर प्राथमिकी
सिवान। भगवानपुर हाट पुलिस द्वारा अज्ञात वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद धमई नदी के कि
सिवान। भगवानपुर हाट पुलिस द्वारा अज्ञात वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद धमई नदी के किनारे दफन कर दिया गया था। दफन करने के तीन दिन बाद स्थानीय लोगों द्वारा कब्र खोद कर शव निकालने एवं पुन: गाड़ देने के मामले में एएसआई राम नरेश सिंह के बयान पर स्थानीय थाने में 34 नामजद सहित 300 अज्ञात पुरुष व महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 29 अप्रैल को सुघरी कली टोला के समीप एक वृद्ध का लावारिस शव पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर सड़क के किनारे से बरामद किया। जिसे पोस्टमार्टम कराने के बाद भगवानपुर थाना कार्यालय के पीछे धमई नदी के किनारे कब्र खोद गड़वा दिया गया। जिसे नाजायज ढंग से मजमा बना लोगों ने तीन दिन बाद कब्र से शव को उखाड़ उन्माद फैलाने का प्रयास किया। मना करने गई पुलिस पदाधिकारी के साथ धक्कामुकी कर गाली गलौज किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त भीड़ द्वारा थाने को जलाने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में सभी के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 323, 353, 290, 448, 504 एवं 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। नामजद अभियुक्तों में रामपुर कोठी के भीम ठाकुर उर्फ आकाश ठाकुर, नागेन्द्र उपाध्याय, भरत ठाकुर, टुनटुन हलखोर, मंटू सिंह, महम्मदपुर के चंदन साह, राजेश तुरहा, राजेश सहनी समेत 34 लोगों का नाम शामिल है।