पिकअप के चपेट में आई महिला, घायल
सिवान। एमएच नगर थाना से कुछ दूरी पर हसनपुरा चट्टी चौक समीप हसनपुरा बाजार की तरफ जा रही ए
By Edited By: Published: Sat, 25 Jun 2016 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 05:18 PM (IST)
सिवान। एमएच नगर थाना से कुछ दूरी पर हसनपुरा चट्टी चौक समीप हसनपुरा बाजार की तरफ जा रही एक महिला शनिवार को एक पिकअप के चपेट में आ गई। इस घटना में महिला का एक पैर जख्मी हो गया। महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला हिरालाल की पत्नी मोहिया देवी बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट हाइवे 89 के ठेकेदार ने स्लैब (ढलान) को सही तरह से नहीं बनाया जिसके चलते चालक ने गाड़ी को उतारने के दौरान संतुलन खो दिया और महिला के पैर पर चक्का चढ़ा दिया। पिकअप को स्थानीय लोगों ने अपने कब्जे में लिया है। समाचार प्रेषण तक एफआइआर की कार्रवाई नहीं हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें