देर शाम तक चलता रहा शपथ ग्रहण
सिवान। दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन परिसर में नवनिर्वाची जनप्रतिनिधियों का शपथ शुक्रवार क
सिवान। दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन परिसर में नवनिर्वाची जनप्रतिनिधियों का शपथ शुक्रवार की देर शाम तक चला। उपमुखिया एवं उपसरपंच पद का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सबसे पहले मुखिया सहित सभी जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कोड़ारी कला पंचायत में उपमुखिया के चुनाव में अनीता देवी निर्वाचित हुई, जबकि उपसंरपच के लिए मीना देवी निर्वाचित हुई। शेरही पंचायत के उपमुखिया पद के लिए ललीता देवी निर्विरोध चुनी गई। जबकि उपसरपंच पद के लिए छोटे लाल साह को निर्वाचित हुए। बगौरा पंचायत के उपमुखिया पद के लिए शम्भू प्रसाद निर्विरोध चुने गए, जबकि उपसरपंच पद के लिए श्रीराम प्रसाद निर्वाचित हुए। जलालपुर पंचायत के उपमुखिया पद के लिए गीता देवी, जबकि उपसरपंच पद के लिए गायत्री देवी निर्वाचित हुए। पाण्डेयपुर पंचायत के उपमुखिया पद के लिए उर्मिला देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई जबकि उपसरपंच पद के लिए तारा देवी निर्वाचित हुए। इस दौरान प्रखंड साख्यिकी पदाधिकारी सरोज कुमार, प्रभुनाथ सिंह, रमेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, मुन्ना यादव, वेद प्रकाश शर्मा, नीरज कुमार आदि कर्मी उपस्थित थे।