Move to Jagran APP

प्रतिनिधियों को दिलाई गई गोपनीयता की शपथ

सिवान । जिले के विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार को पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पद व ग

By Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 06:42 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 07:07 PM (IST)
प्रतिनिधियों को दिलाई गई गोपनीयता की शपथ

सिवान । जिले के विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार को पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी ने अपने क‌र्त्तव्य के प्रति शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर उप मुखिया व उप सरपंचों का भी चुनाव किया गया। काफी गहमागहमी रही।

loksabha election banner

सिवान सदर के बीडीओ बसंत कुमार सिंह ने बघड़ा, जियांय व टड़वा पंचायत के जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाया। इसके पश्चात बघड़ा पंचायत में उप मुखिया पद पर विपिन यादव तथा उप सरपंच पद पर शेख दिलशाद निर्वाचित हुए। जियांय पंचायत मे उप मुखिया वकील चौधरी तथा उप सरपंच ललझरी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि टड़वा पंचायत में उप मुखिया विश्राम यादव तथा उप सरपंच अनीता देवी निर्वाचित हुई।

चार पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली शपथ

हुसैनगंज : प्रखंड कार्यालय के सीडीपीओ सभागार में शुक्रवार को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे ने चार पंचायतों के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई और उप मुखिया तथा उप सरपंच का चुनाव कराया जिसमें हबीबनगर पंचायत के मुखिया पद से हरेराम यादव, सरपंच पद से व्यास कुमार कुशवाहा, उप मुखिया सुभाष माझी को निर्वाचित घोषित किया गया। उप सरपंच कोरम के अभाव में चुनाव नहीं हो पाया। छपियां बुजुर्ग में मुखिया पद लालती देवी, सरपंच पद कबुतरी देवी, उप मुखिया कुंति देवी ,उप सरपंच रामेश्वर साह तथा मड़कन पंचायत में मुखिया पद से जैनब खातुन, उप मुखिया माले समर्थक मैनुद्दीन अंसारी, उप सरपंच रवि मिश्रा, सरपंच पद से जितन परवीन निर्वाचित हुए हैं। सामाचार प्रेषण तक हथौड़ा का शपथ ग्रहण और उप सरपंच, उप मुखिया की चुनाव का कार्य चल रहा था। मौके पर जीपीएस लक्ष्मण राम, प्रखंड प्रधान सहायक वेद प्रकाश, बीएओ खेदन मांझी, एसआई बाल्मीकि सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे। चांप पंचायत से मुखिया पद से अजीता देवी, उप मुखिया शहनवाज हैदर,उप सरपंच अली अकबर, सरपंच पद से रेहाना खातुन निर्वाचित हुए हैं।

रघुनाथपुर में पहले दिन पांच पंचायतों का शपथ ग्रहण

रघुनाथपुर : प्रखंड मुख्यालय परिसर की बीआरसी भवन में शुक्रवार को आरओ सह बीडीओ पंकज कुमार उपाध्याय ने पांच पंचायत के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। निर्वाचित वार्ड व पंच सदस्यों के बीच से उपमुखिया व उपसरपंच की चुनाव समापन हुआ। फुलवरिया पंचायत मे पंच की पद से उप सरपंच की चुनाव कोरम की अभाव में नहीं हो सका। आरओ सह बीडीओ द्वारा पहले कुशहरा पंचायत से प्रारंभ किया गया। निर्वाचित मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद यादव व सरपंच मली हैदर सहित वार्ड व पंच सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। इस दौरान उप मुखिया पद पर जयपति देवी एवं उप सरपंच चन्द्रपति देवी चुनी गई। चकरी पंचायत मे मुखिया पद से लीला देवी सरपंच शैलकुमारी देवी ने शपथ ग्रहण ली। इसी दौरान उप मुखिया बेदान्ती देवी, व उप सरपंच रोजायदा खातून चुनी गई। गोपीपतियांव पंचायत में मुखिया पद की मनोरंजन साह व सरपंच ब्रजनंदन साह ने शपथ ग्रहण ली। इसी दौरान उप मुखिया आशा कुमारी देवी व उप सरपंच प्रमिला देवी, करसर पंचायत मे मुखिया पद के लिए शारदा देवी व सरपंच कमला देवी ने शपथ ग्रहण ली। वही इस दौरान उप मुखिया अच्छे लाल शार्मा व उप सरपंच योगेश कुमार सिंह, फुलवरियां पंचायत में मुखिया पद की मीना देवी व सरपंच शिवपति देवी ने शपथ ग्रहण लिया। इस दौरान उप मुखिया पद के लिए प्रभारी देवी चुनी गई। इस दौरान मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी बृजबिहारी कुमार, जीपीएस सुरेन्द्र कुमार सिंह, बीईओ योगेन्द्र प्रसाद, पुअनि राज कुमार राम, बीसीओ शिवजी यादव, अरविंद कुमार तिवारी, एमओ आलम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

..

जीरादेई के प्रमुख बनी पुष्पा

जीरादेई : महेंद्र उच्च विद्यालय जीरादेई के परिसर में शुक्रवार को प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव मैदान में प्रमुख पद के दो उम्मीदवार पुष्पा देवी व इंदू देवी थी। पुष्पा देवी को 15 मत मिला वहीं इंदु देवी को मात्र 8 मत मिला। इस प्रकार प्रमुख पद की कुर्सी पुष्पा देवी को प्राप्त हुआ। इन्हें जीरादेई का प्रथम प्रमुख होने का गौरव प्राप्त हुआ। वहीं उप प्रमुख पद पर बैजंती देवी जीत दर्ज की इनको 12 मत मिला व जयमाला देवी 10 मत लेकर दूसरे स्थान पर रही। इस मौके नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ भी दिलाई गई। आरओ अनुमंडल पदाधिकारी भूपेंद्र कुमार थे। इस मौके पर बीडीओ शशिशेखर, सीओ सत्येन्द्र चौधरी, थाना प्रभारी दयानन्द प्रसाद थे।

आदर में पहले दिन तीन पंचायत का शपथ ग्रहण

आदर : प्रखंड के सभागार में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सूर्य कुमार साह के अध्यक्षता में तीन पंचायत का शपथ ग्रहण करवाया गया जिसमें सभी मुखिया सरपंच, वार्ड, पंच को शपथ के दौरान सभी लोगों को शपथ दिलाई गई कि प्रतिज्ञा करें कि हमलोग निष्ठापूर्वक काम करेंगे। अर्कपुर पंचायत के शपथ ग्रहण के साथ उप मुखिया सुबोध गोड़, उप सरपंच मुन्नी देवी, नवनिर्वाचित घोषित की गयी वही सहसराव पंचायत की उप मुखिया सुनैना देवी नवनिर्वाचित एवं उपसरपंच दुर्गावती देवी निर्विरोध घोषित की गई। असांव पंचायत के शपथ ग्रहण के साथ उप मुखिया रामनरेश राम नवनिर्वाचित व उप सरपंच निर्विरोध बैद्यनाथ यादव घोषित हुए।

चार पंचायतों के प्रतिनिधियों ने लिया शपथ

महाराजगंज : प्रखंड के किसान भवन में दूसरे दिन तेवथा बलिया पोखरा तथा टेघड़ा के नवनिर्वाचित मुखिया, बीडीसी सदस्य, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बीडीओ रवि कुमार ने बताया कि तेवथा पंचायत से उपमुखिया के लिए सहाना खातून, उपसरपंच के लिए नागेन्द्र कुमार सिंह, बलिया पंचायत से उपमुखिया के लिए राजेन्द्र चौधरी, उपसरपंच पद के लिए लालबाबु पंडित, पोखरा पंचायत से उपमुखिया पद के लिए रामसागर सिंह तथा उपसरपंच पद के लिए हीरालाल प्रसाद तथा टेघरा पंचायत से उपमुखिया पद के लिए त्रिपापति देवी तथा उपसरपंच के लिए धीरज कुमार चुने गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.