हत्या के खुलासे को भगवानपुर पहुंची दिल्ली पुलिस
सिवान। भगवानपुर हाट प्रखंड के लहुरी कौड़िया गांव में बुधवार को दिल्ली की जेल में हत्या के आरोप
By Edited By: Published: Wed, 04 May 2016 04:11 PM (IST)Updated: Wed, 04 May 2016 04:40 PM (IST)
सिवान।
भगवानपुर हाट प्रखंड के लहुरी कौड़िया गांव में बुधवार को दिल्ली की जेल में हत्या के आरोप में बंद दो आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी लेने के लिए दिल्ली की पुलिस भगवानपुर थाने पहुंची। यहां भगवापुर थाने की मदद से दिल्ली के पटेलनगर थाने के कास्टेबल सुरेश कुमार ने लहुरी कौड़िया पहुंच दोनों अपराधियों के बारे में जानकारी ली। सुरेश कुमार ने बताया कि विनोद महतो एवं मनोज महतो दिल्ली में एक युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हैं और मामले के अनुसंधान के लिए इनका आपराधिक इतिहास जांचा जा रहा है। फिलहाल दोनों जेल में बंद हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें