Move to Jagran APP

नीतीश की गलती के बाद अब भाजपा ही एकमात्र विकल्प

सिवान। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश की जनता से अमन-चैन एंव विकास देने का वायदा किया था। जिन शक्

By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 05:15 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 05:15 PM (IST)
नीतीश की गलती के बाद अब भाजपा ही एकमात्र विकल्प

सिवान। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश की जनता से अमन-चैन एंव विकास देने का वायदा किया था। जिन शक्तियों को वे हमेशा अमन-चैन एवं विकास का बाधक बतलाते थे, आज वे उन्हीं की शरण में जाकर जनता को छल रहे हैं। उनकी इस गलती के बाद बिहार में अमनचैन एवं विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। दरौली के रामबाग में मंगलवार को आयोजित चौपाल में यह बात भाजपा नेता शिव कुमार मांझी ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए केन्द्र व राज्य में सामंजस्य स्थापित करने के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है। इस अवसर पर भाजपा तकनीकी मंच के जिलाध्यक्ष रमेन्द्र चौधरी, उपेन्द्र किशोर सिंह उर्फ बबुआजी, अनिल सिंह, जटाशंकर मिश्रा, सच्चिदा सिंह, पृथ्वी उपाध्याय, मुरारी यादव, लल्लू पाठक, हरख चंद्र तिवारी, मुन्ना शुक्ला, जयराम चौधरी, स्वामीनाथ चौधरी, विंदेश्वरी दुबे, महात्तम सिंह, मनन यादव, भावप्रकाश सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

loksabha election banner

हर्ष व्यक्त : विधान पार्षद टुन्नाजी पाण्डेय को सरकारी विधेयक व संकल्प संबंधी समिति के संयोजक मनोनीत करने पर भाजपाइयों ने व्यक्त किया। भाजपा नेता शिव कुमार मांझी ने कहा कि टुन्नाजी को मिली यह जिम्मेवारी सिवान की जनता को दिया गया उपहार है। उन्होंने विप सभापति को भी आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.