बूथ स्तर पर 30 सदस्यीय टीम बना रही भाजपा
सिवान। भारतीय जनता पार्टी चनउर पंचायत कार्यसमिति की बैठक पंचायत अध्यक्ष शिवजी साह की अध्यक्षता म
सिवान। भारतीय जनता पार्टी चनउर पंचायत कार्यसमिति की बैठक पंचायत अध्यक्ष शिवजी साह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचायत के बूथ कमेटी पर चर्चा करते हुए 20 से 30 सदस्यीय टीम का गठन करने पर जोर दिया गया। इसमें मौजूद विधायक व्यास देव प्रसाद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी बिहार में अपनी सरकार बनाने में कामयाब होगी। जिला मंत्री राहुल तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। लोस चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाकर उन्होंने उदाहरण भी दे दिया है। आने वाले दिनों में भी कार्यकर्ता अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनाएंगे। सिवान विधान सभा के प्रभारी सह देवरिया जिले के उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कहा कि सभी पंचायतों की बैठक कर बूथ पालक, प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक सहित सभी बूथों पर 20 से 30 सदस्यीय टीम बनाई जा रही है। जिससे संगठन मजबूत और धारदार बनेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, हरेन्द्र कुशवाहा, एकरार खान, इमरान अली, सुरेन्द्र सिंह, मोटका बाबू, निरंजन यादव, हरिहर सिंह, मुरारी श्रीवास्तव, शैलेन्द्र ठाकुर, शंभू साह, नंदलाल साह, सुरेन्द्र यादव, सुरेश यादव, प्रशांत दुबे, कालीचरण ठाकुर, रामनाथ बीन, श्यामलाल मौर्य, शिवजी बीन, गांधी साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।