कचहरी संचालन का मिला प्रशिक्षण
सिवान। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में चल रहा नौ पंचायतों के ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियों का 9
सिवान। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में चल रहा नौ पंचायतों के ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियों का 9 दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसमें विधिवत रूप से ग्राम कचहरी अधिनियम की धारा 90 से 122 तक की विस्तृत जानकारियां दी गई।
भारतीय दंड की उन सभी दफाओं का उल्लेख विस्तृत रूप से करते हुए इसे समझाया गया जिससे संबंधित मामलों की सुनवाई ग्राम कचहरी में होनी है। ग्राम कचहरी में आपराधिक मामले की जानकारी अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार एवं दिनेश कुमार सिंह ने दी। दीवानी मामले की जानकारी प्रदीप कुमार वर्मा व अरूण कुमार सिंह द्वारा दी गई। प्रतिनिधियों को सौहार्द पूर्ण वातावरण में दोनों पक्षों में सुलह व समझौता कराने पर बल दिया गया। मौके पर बीडीओ किशोर कुमार, राम सिंहासन सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, शुभनारायण, मीना देवी, रमावती देवी, रामानंद सिंह, अमित कुमार, माला देवी, तपी साह, सोना देवी, फुलमती देवी आदि लोग उपस्थित रहे।