नरेन्द्र मोदी विश्व के सर्वमान्य : डा. देवरंजन
सिवान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वमान्य नेताओं में एक है। अपने एक वर्ष के कार्यकाल में उ
सिवान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वमान्य नेताओं में एक है। अपने एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने जिस तेज गति से अमेरिका, रूस, कनाडा, चीन, जापान सहित अन्य देशों में अपने मृदभाषी व्यवहार के देश का नाम ऊंचा किया है वह लंबे समय तक याद रखने लायक होगा। यह बातें स्थानीय विधायक डा. कुमार देवरंजन सिंह ने शुक्रवार को पोखरा अफराद आदि गावों में चौपाल लगाकर कही। उन्होंने कहा की केन्द्र में भाजपा की सरकार है। अगर आगामी विस चुनाव में भी बिहार में भी भाजपा की सरकार बनती है तो पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में काग्रेस की सरकार हो या राजद की या जदयू की सबने बिहार का विनाश करने की सोची। सिर्फ कागज पर विकास की बात हुई। विधायक ने लोगों को आशवस्त किया कि बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनती है तो गरीब, असहाय, कमजोर वर्ग के लोगों के लिए ढेरों सारी योजनाओं को लागू किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, शैलेन्द्र कुशवाहा, राहुल सिंह, रामान्नद राम, रविन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, दीपक कुशवाहा, जलेश्वर महतो, अजय राम आदि उपस्थित थे।