दारौंदा में बच्चों ने स्कूल में काटा बवाल
सिवान। प्रखंड के चकरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में राशि का वितरण नहीं होने पर शुक्रवार को यहां के बच्
सिवान। प्रखंड के चकरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में राशि का वितरण नहीं होने पर शुक्रवार को यहां के बच्चे आक्रोशित हो गए और परिजनों संग मिलकर हंगामा करते हुए पठन-पाठन के साथ एमडीएम भी ठप करवा दिया। इसके बाद विद्यालय प्रशासन विरोधी नारेबाजी भी की। इसे लेकर परिसर में अफरातफरी का आलम रहा।
बताते हैं कि चकरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पोशाक, छात्रवृत्ति योजना की राशि अगस्त के प्रथम सप्ताह में विद्यालय शिक्षा समिति के खाते में आ गई थी। इसके बाद भी राशि का वितरण नहीं हो रहा था। कई बार छात्र व उनके अभिभावकों ने छात्रवृत्ति वितरण के संबंध में जानकारी ली परंतु एचएम विनोद कुंवर ने कोई जानकारी नहीं दी। इसे लेकर लोगों में आक्रोश था। शुक्रवार को विद्यालय में अध्यनरत बच्चे व उनके अभिभावक विद्यालय पहुंचे और एचएम से छात्रवृत्ति वितरण राशि के संबंध में जानकारी मांगी। एचएम ने बताया कि छात्र संख्या के अनुपात में राशि कम आई है जिसके चलते वितरण नहीं हो रहा है। उन्होंने वितरण कराने की स्थिति में प्रतिछात्र 900 की जगह 700 रुपये दिए जाने की बात कही जिस पर अभिभावक व छात्र आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पढ़ाई और एमडीएम का संचालन भी बंद करा दिया गया। हंगामा करने वालों में सभापति राय, राजकुमार राय, कालीचरण राय, अवधेश राय, हरिशंकर यादव, विशाल राय, रविन्द्र राय, आसमा खातुन, मुनी खातुन, मनिता खातुन, प्रभावती देवी, ललिता देवी, कमला देवी, जरीना खातुन, शांति देवी, अकबर हुसैन, अमरनाथ यादव, गन्नी लाल राय, उपेन्द्र राय सहित सैकड़ों की संख्या में बच्चे शामिल रहे।