किसान सलाहकारों का हड़ताल समाप्त, कार्यालय हुआ गुलजार
सिवान। भगवानपुरहाट में 42 दिन से अपनी मागों के लिए हड़ताल पर रहे किसान सलाहकारों का हड़ताल सरकार के आश
सिवान। भगवानपुरहाट में 42 दिन से अपनी मागों के लिए हड़ताल पर रहे किसान सलाहकारों का हड़ताल सरकार के आश्वासन पर शुक्रवार को समाप्त हो गया। शनिवार को प्रखंड के सभी 16 किसान सलाहकार प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचे। 42 दिन बाद किसान सलाहकारों के कार्यालय आते ही कार्यालय गुलजार हो उठा। किसान सलाहकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष कमल किशोर प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने बताया कि कृषि मंत्री विजय कुमार चौधरी के आश्वासन की एक महीना बाद नियम बना किसान सलाहकारों को वीएलडब्ल्यू के पद पर समायोजन कर दिया जाएगा।
इसी आश्वासन पर हड़ताल को समाप्त किया गया। इस अवसर पर किसान सलाहकार मनोज कुमार यादव, अखिलेश कुमार यादव, मोमिला कुमार, सीता देवी, धनंजय सिंह, मनबोध कुमार आदि उपस्थित थे।